फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने फर्जी दस्तावेजों से बेच दिया घर व जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बिरतिया में पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर विधवा के घर व जमीन का बैनामा करा लिया। अब उसके पास बेटी के पालन-पोषण का कोई साधन नहीं है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी मेघा सक्सेना ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2017 को हरिओम उर्फ सौरभ के साथ हुई थी। उसकी शादी पिता ने जमीन बेचकर की थी। साल 2018 में उसे एक बेटी हुई लेकिन साल 2019 में पति की मौत हो गई। इसके बाद सास, जेठ, जेठानी ने उसे व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। उसके पिता के कहने पर नगर के संभ्रांत लोगों के बीच एक छोटा मकान व दो बीघा जमीन गुजर-बसर के लिए दे दी। सास की मौत के बाद जेठ व जेठानी ने उसे फिर से परेशान करना शुरु कर दिया। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसके मकान की बिक्री कर दी।
उसका पूरा सामान व जेवर जेठ-जेठानी के पास है। अब उसके पास बेटी की परवरिश करने का कोई साधन नहीं है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मकान व दो बीघा जमीन वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें