फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर काम करने वाले ने लाखों का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। परचून की दुकान पर काम कर रहे मजदूर ने गोदाम से लाखों का सामान पार कर दिया। दुकानदार ने उसे चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। जब उसने सामान का पैसा मांगा तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बे के मंडीबाजार निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि मोहल्ले में ही उसकी परचून की दुकान है। उसकी दुकान पर ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव निवासी अवनीश कई महीनों से काम करता है। 18 फरवरी की सुबह 10 बजे वह गोदाम देखते गया तो अवनीश साथियों को कई तरह का सामान चोरी करवा रहा था। इस पर अवनीश ने उससे माफी मांगते हुए चोरी हुए सभी सामान के रुपये देने की बात कही।
इस पर उसने उसे जाने दिया। तब से वह कई बार उससे पैसे मांग चुका, लेकिन अभी तक पैसे नहीं दिए। अब पैसे मांगने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें