फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रहे यात्री को जहरखुरान गिरोह ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रोडवेज बस में यात्री को जहरखुरान गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर 30 हजार रुपये और सामान लूट लिया। बेहोशी की हालत में यात्री को जीटी रोड राम मंदिर के पास उतारकर बैठा दिया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पवन कठेरिया दिल्ली के लक्ष्मी नगर में जेसीबी मशीन चलाता है। बुधवार की देर शाम वह आनंद विहार से रोडवेज बस में बैठकर गुरसहायगंज के लिए चला। रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। गिरोह ने उसके पास से 30 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया।
परिचालक ने जब उसे बेहोश देखा तो कस्बा के मुख्य चौराहे के पास स्थित राम मंदिर के गेट के पास उसे सड़क पर लोगों की सहायता से उतार दिया। करीब एक घंटे बाद होश में आने पर उसने अपना पता बताया जिस पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें