फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का आलू बेचा, कोल्ड मालिक और प्रबंधक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोल्ड स्टोर मालिक और प्रबंधक ने भंडारित आलू के 1700 पैकेट के बेच दिए। जानकारी होने पर जब किसान ने रुपये मांगे तो उसे धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित किसान ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के तहसीपुर ठठिया गांव निवासी किसान हरिपाल कटियार ने सदर कोतवाली में मिनी कोल्ड स्टोरेज प्रबंधक वाहपुर निवासी उमेशचंद्र कटियार और रोहित कटियार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 2021 में उसने 1700 पैकेट मिनी कोल्ड में भंडारित किए थे। कोल्ड मालिक और प्रबंधक ने 16 लाख 57 हजार 160 रुपये में एक व्यापारी को आलू बेचकर पूरा रुपये हड़प कर लिया। जब एक जनवरी 2022 को वह कोल्ड स्टोर में रुपये लेने पहुंचा तो दोनों ने धमकी देकर भगा दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें