कन्नौज। कोर्ट में तैनात कर्मचारी के मकान से लाखों के जेवर चोरी हो गई। अलमारी से गायब जेवरों को देखकर कर्मचारी और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
सरायमीरा में न्यू कचहरी रोड निवासी शैलेश कुमार जिला एवं सत्र न्यायालय में कर्मचारी है। सदर कोतवाली में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कुछ दिनों से मकान में प्लास्टर काम चल रहा है। पांच अप्रैल को जब अलमारी खोलकर देखी तो करीब पांच लाख के जेवर नहीं थे। आशंका है कि काम कर रहे श्रमिकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)