फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी थाने के इनामी थे दो लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कसाबा गांव में बाइक पर हथियार बांधकर लेकर जा रहे तीन लुटेरों को पकड़कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने लूट की नौ वारदातें कबूल कर लीं। इसमें चार लूट की वारदातें कन्नौज जनपद में ही की गईं थीं। दो लुटेरे मध्य प्रदेश के शिवपुरी थाने में बीस हजार के इनामी थे।
विज्ञापन

कसाबा गांव में बाइक पर हथियार बांधकर ले जाते समय पकड़े गए कानपुर के चौबेपुर के मंधना निवासी संजय गौतम व बिठूर के बैकुंठपुर निवासी राहुल गौतम उर्फ शाकाल मध्यप्रदेश के शिवपुरी थाना क्षेत्र में 20000 के इनामी हैं। शाकाल बिठूर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। लुटेरों ने ठठिया, इंदरगढ़ व तिर्वा में लूट की दो वारदातों को कबूल कर लिया और लूट का माल भी बरामद करा दिया। इन लुटेरों का साथी थाना चौबेपुर क्षेत्र का रहने वाला कल्लू उर्फ राजीव पुलिस की पहुंच से दूर है। इसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें छापा मार रही है। अब पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि फरार चल रहे युवक की तलाश में तीन टीमें बनाई गई हैं, उसकी तलाश में छापा मारा जा रहा है।
कायमगंज में लुटेरों ने किराये पर लिया था कमरा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि संजय गौतम, अभिषेक, राहुल गौतम उर्फ शाकाल व कल्लू उर्फ राजीव मध्य प्रदेश के अलावा कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज व फर्रुखाबाद जनपद में भी लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने सिंहपुर में किराये पर कमरा ले रखा था। इसके बाद भी ये लुटेरे अपने नेटवर्क को बढ़ाने में जुटे थे। लुटेरों ने फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में भी किराये पर कमरा ले रखा था, जहां वह लोकल के युवाओं को साथ जोड़ते थे। आरोपियों के पास बाइक के अलावा एक चार पहिया कार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें