कन्नौज। स्थानीय लोगों ने दुकान पर हमला कर दिया। कारोबारी दो भाइयों समेत चार लोगों को धारदार हथियारों से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के गांव मोचीपुर निवासी सचिन पांडेय की तिर्वा क्रासिंग के पास बैट्री की दुकान है। शनिवार शाम दुकान के सामने एक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। सचिन और उनके भाई अंकित ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। इस समझौते से आक्रोशित ठेकेदार गली सरायमीरा निवासी सारांश कटियार, राकेश और गीतू कटियार ने धारदार हथियारों से दुकान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सचिन पांडेय, उसके भाई अंकित समेत दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी रोहित और लकी को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।