फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला इंजीनियरिंग छात्र, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इंजीनियरिंग का छात्र घायल अवस्था में कुएं में पड़ा मिला। किसानों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कुएं से निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मकरदंनगर में रेलवे ट्रैक के पास प्राचीन शिवाला मंदिर परिसर में करीब 60 फीट गहरा कुआं है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे खेतों के पास काम कर रहे कुछ किसानों ने कुएं के अंदर से चीखने की आवाजें सुनीं। इससे महमूदपुर निवासी श्यामजी ने सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से घायल युवक को बाहर निकाला। बेसुध हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल की पहचान पवन कुमार (25) निवासी सोनभद्र के नाम से की गई है। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इंजीनियरिंग का छात्र है। कॉलेज प्रबंधन से जानकारी की जा रही है। कॉलेज के अनुदेशक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्र के बारे में जानकारी मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें