तिर्वा। कॉलेज जा रही छात्रा का रास्ते से अपहरण हो गया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश में खोजबीन शुरू की है।
तिर्वा कोतवाली के एक गांव निवासी किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी 17 वर्षीय पौत्री कस्बे के एक डिग्री कॉलेज में बीएसी की छात्रा है। दो अप्रैल को रोजाना की तरह कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इससे रास्ते में उसका अपहरण हो गया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि छात्रा की तलाश में सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द छात्रा को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। (संवाद)