फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने बंधक बनाकर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के साथ पत्नी को बंधक बनाकर पीट दिया। पिटाई से पत्नी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कस्बे के किदवई नगर निवासी पप्पू ने 2020 में बेटी निशा की शादी पड़ोसी शाजिद के साथ की थी। शाजिद और परिवार के लोग दहेज में दो लाख रुपयों की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बुधवार को पिता पप्पू के साथ एसपी कार्यालय पहुंची घायल निशा ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति शाजिद, सास जतुन्ना और देवर राशिद ने बंधक बनाकर पीट दिया। इससे रीढ़ की हड्डी टूट गई। एएसपी अरविंद कुमार के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें