फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

औरैया के थाना बेला क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव निवासी निशा ने बताया कि उसके पिता रामबाबू ने 21 मई 2021 को उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ककराह गांव निवासी प्रदीप कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसके ससुराल वाले दहेज में बाइक, 50 हजार रुपये व एक एलसीडी की मांग करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले मांग पर अडे़ हुए हैं। पीड़िता ने पुलिस को पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर प्राथमिक आधार पर समझाने का प्रयास किया जाएगा। नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें