फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को बंधक बनाकर किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम करनौली में पिता के साथ सिंचाई करने के लिए गए किशोर के हाथ बांधकर एक युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम करनौली निवासी ग्रामीण ने बताया कि 28 मार्च की रात को 11 बजे वह नाबालिग बेटे के साथ खेत में सिंचाई के लिए गया था। काम पूरा होने के बाद वह घर जाने को तैयार हुआ तो बेटा गायब था। सबमर्सिबल संचालक से बेटे के बारे में पूछा तो उसने बेटे के घर जाने की बात कही। इसके बाद वह घर पहुंचा तो बेटा वहां नहीं था। वह खेत में दोबारा लौटा तो उसके बेटे के दोनों हाथ बंधे हुए थे और उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा था। किशोर ने बताया कि सबमर्सिबल संचालक ने उसके साथ कुकर्म किया है। शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जब वह बेटे को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो उसने गालियां देते हुए धमकी दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें