कन्नौज। घर में अकेले मौजूद महिला से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीटा। वारदात के 12 दिन बाद पति के घर लौटने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार को सदर कोतवाली में एक 35 वर्षीय महिला ने सिमरापुर निवासी इंस्पेक्टर सिंह, चुगल्ट, डिंपा और लालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 13 मार्च को उसके पति रिश्तेदारी में गए थे। घर में वह अकेले थी। इस दौरान इन लोगों ने उसे दबोच कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे पीटा भी, पति के लौटने के बाद हिम्मत जुटाकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)