तिर्वा (कन्नौज)। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस टीम पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। इसके बाद मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश भाग गए।
उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ बुधवार रात धोबीघाट पुल के पास चेंकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तिर्वा की ओर से बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्ध देख उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व खाली कारतूस बरामद हुआ।
कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश जनपद हरदोई के ओमीपुरी नानागंज झाला का निवासी राम है। पूछताछ के दौरान उनके अपने साथियों के भी नाम हरदोई के बलनपुर गांव निवासी विनीष और करिया बताए हैं।