तालग्राम। बेटियां पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे धमकाते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के नगला खजुरियन गांव निवासी नीतू देवी ने बताया कि करीब छह साल पहले एटा थाना के नयागांव राजपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। उन्होंने पांच बेटियां को जन्म दिया। इससे नाराज होकर 12 मार्च को पति धर्मेंद्र, देवर जितेंद्र और सास सुखदेवी ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना कि घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।