तिर्वा। प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में प्रसूता की भी मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम में शव लाकर हंगामा किया।
ठठिया थाना क्षेत्र के बढ़नपुर वीरहार गांव निवासी इमामुद्दीन ने बताया कि बुधवार की रात उसकी पत्नी खूशबू को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इस पर आशा ने उसे कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई।
पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। कानपुर ले जाते समय पत्नी खुशबू की मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हे मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।