फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने हरियाणा के गुरुग्राम से भी चुराई थी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने हरियाणा जनपद के गुरुग्राम व पड़ोसी जनपद मैनपुरी से भी बाइकें चोरी की थीं।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे के लगभग मुखबिर की सूचना पर शंकरपुर रोड इंद्रा आवास कॉलोनी के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस को चोरी की चार बाइकें व एक स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों को अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस हिरासत में युवक ने अपना नाम विकास उर्फ गौरव चौहान बताया है।
वह मैनपुरी के किशनी के हरिपुर गांव का रहने वाला है। दूसरे की पहचान महमूदपुर खास निवासी आकाश कश्यप के रूप में हुई है।
दोनों ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम से एक, मैनपुरी शराब ठेके के पास से दो व छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर बनवारी व सराय दायमगंज से एक-एक बाइक चोरी की थी। युवकों का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें