फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो ने युवक को मारी टक्कर, खाई पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सड़क पर टहल रहे युवक को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी और टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी दीपू रविवार सुबह ईशन नदी पुल के पास तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर टहल रहे थे। कन्नौज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने दीपू को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही टेंपो चालक कूद कर फरार हो गया। टेंपो में बैठे तिर्वाखास निवासी मुन्ना घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर हालत गंभीर होने से कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें