फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में जहरीली शराब से हुई तीन मौतों से पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पड़ोसी जनपद में जहरीली शराब से मौत के बाद जिले में अलर्ट बना हुआ है। अंग्रेजी शराब दुकानों से लिए गए सैंपल जल्द ही प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। इंपीरियल ब्लू ब्रांड की जांच पूरी हो जाने के बाद ही इस शराब की बिक्री हो पाएगी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में तीन मार्च को इंपीरियल जहरीली शराब पीने से तीन दोस्तों की मौत हो गई थी। इसके बाद से जिले में भी इस ब्रांड की बिक्री पर रोक लगा दी थी। डीएम राकेश मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा के साथ आबकारी विभाग की टीम ने 53 अंग्रेजी शराब की दुकानों से इस ब्रांड के करीब दौ सौ सैंपल लिए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश तिवारी का कहना है कि इन सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें