फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग की सूचना पर रात भर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ऑनर किलिंग की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। आनन-फानन पीआरवी 112 से लेकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत झूठी होने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 12 बजे किसी व्यक्ति ने 112 पर सूचना दी कि बरका गांव में रहने वाले किसान रामशंकर और उनकी पत्नी ने 18 वर्षीय बेटे बल्लू की हत्या कर दी है और शव छिपाने जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। सायरन बजते कई पुलिस की कारें गांव पहुंच गईं। अचानक दरवाजे पर भारी पुलिस बल देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। पुलिस ने जब बल्लू को सकुशल देखा तो झूठी शिकायत की तस्दीक हुई। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें