फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के लुटेरे: असलहों के बल पर राहगीर से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन के इंतजार में खड़े युवक को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर नकदी व जेवरात लूट लिए। मारपीट करने के बाद चलती कार से फेंक दिया। यूपीडा कर्मियों ने घेराबंदी कर लखनऊ के पास बदमाशों को दबोच कर लखनऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

औरैया के एरवाकटरा थाना अंतर्गत अमीरपुर गांव निवासी सतीश कुमार बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन का इंतजार कर था। आगरा की तरफ से आ रहे कार सवार पांच बदमाशों ने युवक को लिफ्ट देकर बैठा लिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर 25 हजार रुपये, दो अंगूठी, एक जंजीर, मोबाइल तथा ब्लूटूथ लूट लिया। मारपीट के बाद चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गए। पीछे से आ रहे ट्रक को रोक कर उसके चालक के फोन से सतीश ने यूपीडा कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी।
लूट की सूचना से एक्सप्रेस कर्मियों ने टोल प्लाजा पर सूचना देकर घेराबंदी कर दी गई। लखनऊ के पास टोल प्लाजा पर यूपीडा कर्मियों ने बदमाशों को दबोच लिया तथा लखनऊ के काकोरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कन्नौज पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के लिए लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें