फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के दम पर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने घर में घुसकर दो लोगों पर तमंचे के दम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगया है। कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह सात दिसंबर 2021 की दोपहर घर पर अकेली थी। उसी समय छोटे नगला गांव निवासी श्याम सिंह और वीर सिंह घर में घुस आए। उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो सिर पर तमंचा लगा कर मार देने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। बाद में परिजनों के घर आने पर आपबीती बताई। थाने रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करके भगा दिया। न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें