फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव धमियापुर के बाहर जंगल में श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने पुत्र के आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धमियापुर निवासी रजत जाटव (23) मजदूरी कर पेट पालता था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से चला आया। उस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव गांव के पास जंगल में पेड़ में लटकता लोगों ने देखा। इसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर माता-पिता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रजत की शादी दो साल पहले हुई थी।
शादी के तीन माह बाद ही पत्नी मायके चली गई थी और इसके बाद में लौट कर नहीं आई। इसके बाद रजत को शराब की लत लग गई। मामले में मृतक के पिता ने पुत्र के आत्महत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें