कन्नौज। विधानसभा चुनाव की रांजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित युवक ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर गांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गोसईदासपुर के रहने वाले अंकित ने बताया कि चुनाव की रांजिश मानकर गांव के तीन लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट की। उसका कहना है कि घर वह जब परिजनों के साथ खाना खा रहा था। तभी गांव के आशुतोष, आनंद और नरेंद्र घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आए मां और पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने सदर कोतवाली में गांव के आशुतोष, आनंद और नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)