फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेलते समय नाली में गिरी मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। खेलते समय घर के बाहर स्थित नाले में मासूम बच्ची गिर पड़ी। जानकारी होने पर परिजनों उसे नाले से निकालकर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा की तिर्वा रोड निवासी शिवम यादव की पुत्री गोलू (1) घर के बाहर अकेली खेल रही थी। उस समय परिजन घर के अंदर थे। खेलते समय घर के बाहर स्थित पानी से भरे नाले में गिर गई। कुछ देर बाद बच्ची को गायब देख परिजनों ने घर में तलाश शुरू की। बच्ची को नाले में पड़ा देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन नाले से निकालकर मासूम को सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से अनीता यादव समेत अन्य परिजनाें का रो रोकर बुरा हाल था। मृतका दो बहनों एव भाई में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें