तिर्वा। मनचलों से परेशान एक छात्रा के कालेज छोड़ देने के मामले में उसकी महिला दोस्त सहित 12 मनचलों पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी के आदेश पर सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कस्बे के एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा करीब एक माह से कुछ मनचलों की हरकतों से परेशान थी। कई दिनों से लगातार गैरहाजिर होने पर कॉलेज प्रशासन को छात्रा के परिजनों ने प्रकरण से अवगत कराया। कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज होने पर एसपी प्रशांत वर्मा ने निर्देश पर पीड़ित छात्रा की दोस्त व 11 मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।