फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर आम का नगला गांव के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो को तिर्वा मेडिकल कालेज व एक को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढिपारी गांव निवासी घनश्याम शाक्य का बेटा ऋषि (18) गांव के दोस्त नवीन (18) और रामखेड़ा गांव निवासी निखिल (19) के साथ एलईडी टीवी सही कराने के लिए छिबरामऊ बाजार आ रहे थे। जीटी रोड पर आम का नगला गांव के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। इन्हें सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से ऋषि व निखिल को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें