कन्नौज। दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। पांच दिन तक उसे भूखा रखा। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला मुकरी टोला नई बस्ती निवासी राजिदा बानो उर्फ अनमता वानो की शादी करीब तीन साल पहले तकिया जसौली के रहने वाले नदीम अली से हुई थी। राजिदा बानो के मुताबिक शादी के बाद नदीम अली और उसके परिवार के अन्य लोग दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीन जनवरी 2022 को पति नदीम अली, सास फकरुनिशा, ससुर बन्ने अली, ननद अंजुम, ननदोई मोनिस ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।