फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीड़े ने किसान को काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। इलाके के गांव में खेतों में लगी फुलवारी की देखभाल करते समय किसान के पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खिसौनापुर निवासी सत्यदेव (37) सुबह 8:30 बजे खेतों में गेंदा की फुलवारी की देखभाल कर रहे थे। जहरीले कीड़े ने सत्यदेव के पैर में काट लिया। परिजन तत्काल उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत के बाद पत्नी निर्मला, बेटी सुजाता व पुत्र बाबू का रो रोकर बुरा हाल था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें