तालग्राम। क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा को एक युवक ने साइकिल गिराकर बदनीयती से दबोच लिया। छात्रा से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। गुरुवार की सुबह वह स्कूल जा रही थी। उसी समय अतरौली गांव निवासी अभिषेक शर्मा ने रास्ते में घेरकर उसे साइकिल गिरा दिया। उसके बाद अश्लील हरकतें करते हुए सड़क के किनारे बने मकान की खींचते हुए ले जाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। छात्रा ने वापस घर जाकर स्वजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)