फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के लिपिक को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीआईओएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक लिपिक ने शुक्रवार को इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर पीटने का आरोप लगाया है। लिपिक ने कार्रवाई की मांग को लेकर डीआईओएस को पत्र दिया है। यह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हाल में ही हाईकोर्ट के निर्देश पर बहाल हुआ है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के गांव तिघरा निवासी दिनेश दुबे की इंदिरा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 1982 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति हुई थी। प्रपत्रों में गड़बड़ी मिलने पर उसे नौकरी से निकाल दिया था। कुछ दिन पूर्व हाईकोर्ट ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को दिनेश दुबे को नौकरी पर फिर से तैनाती के आदेश दिए थे। प्रधानाचार्य ने उसकी फाइल डीआईओएस कार्यालय भेजी थी। इसके बाद से दिनेश दुबे डीआईओएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक लिपिक राजेश कुमार सैनी के पास दौड़भाग कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय के बाहर जीटी रोड पर राजेश कुमार सैनी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश दुबे के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।
राजेश कुमार सैनी ने बताया कि दिनेश दुबे ने जानलेवा हमले करते हुए लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने डीआईओएस राजेंद्र बाबू को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। डीआईओएस ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जल्द चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश दुबे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें