फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के पिता का आरोप है कि मारपीट के बाद उसका गर्भ नष्ट हो गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी अंतर्गत ग्राम रम्पुरा निवासी भूपाल सिंह ने बताया कि बेटी ज्योति की शादी तीन साल पहले विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चित्तरपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी का पति व ससुराल वाले दहेज में भैंस, अंगूठी व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पिटाई से ढाई माह का गर्भ नष्ट हो गया।
साथ ही ज्योति की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे आगरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इलाज में सहयोग मांगने पर ससुराल वाले दामाद की दूसरी शादी कराने व जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि जांच की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें