कन्नौज। युवक ने पत्नी को मिर्गी के दौरे पड़ने की बीमारी बताकर घर से निकाल दिया। विरोध करने पर पिटाई भी। लड़की के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंदरगढ़ थाना के गांव लक्ष्मणपुर अगौश निवासी राम प्रकाश ने बेटी लक्ष्मी देवी की शादी 14 जून 2017 को रामपुर मौजा गंगधरापुर निवासी जितेंद्र के साथ शादी की थी। शादी के बाद से जितेंद्र कुमार अक्सर बेटी लक्ष्मी देवी की पिटाई करने लगा। कुछ दिन पूर्व लक्ष्मी को मिर्गी का दौरा पड़ने की बता कहकर घर से निकाल दिया। लक्ष्मी ने ने विरोध किया तो पिटाई कर दी। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)