फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर कब्जे का प्रयास, दोनों पक्षों में पथराव, हवा में चली गोलियां, कस्बे में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। न्यायालय से रोक के बावजूद पूर्व मंत्री के परिजनों ने तालाब की जमीन पर कब्जा करने के लिए मंगलवार देर रात पहुंच गए। दूसरे पक्ष ने भी पहुंचकर पथराव किया और हवाई फायरिंग की। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए। पथराव से एक व्यक्ति घायल हुआ है। मामले में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एक पूर्व मंत्री के परिजनों का कस्बा सराय प्रयाग में तालाब है। इस तालाब पर गांव के ही श्याम बहादुर आदि कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व निर्माण की जानकारी पर विरोध हुआ था और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को गिरा दिया था। सोमवार की देर रात विरोधी पक्ष के श्याम बहादुर, अनिल यादव, हरवेश यादव, अनुज कुमार ने तालाब की जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री के परिजन रोमिल कटियार कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और हो रहे अवैध निर्माण को गिराने के लिए जेसीबी बुला ली। देखते ही देखते अचानक पथराव होने लगा। जेसीबी के शीशे टूट गए और ललित मोहन घायल हो गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवा में गोलियां भी दागीं गईं। सूचना पाकर सराय बिलाल चौकी प्रभारी प्रशांत गौतम भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विवाद करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। मामले में रोमिल कटियार ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
दोनों पक्षों पर हुई कार्रवाई
मामले में तालाब की देखरेख करने वाले डॉक्टर पीके कटियार ने बताया कि न्यायालय से निर्माण पर रोक के आदेश भी हैं। इसके बावजूद भी दूसरे पक्ष के लोग जबरदस्ती दबंगई के बल पर तालाब की जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। सराय प्रयाग चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें