फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर पति ने किया पत्नी पर तेजाब फेंकने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। महिला ने पति पर तीन तलाक देने के बाद उस पर तेजाब फेंकने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामला करीब तीन माह पहले का है। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी पति समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी कैकशा बानों की शादी 2020 में इलाके के गांव नगरिया तालपार निवासी आसिफ अली से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही आपसी विवाद के चलते मामला न्यायालय पहुंच गया। तभी से कैकशा मायके में रह रही है।
आरोप है कि बीते सितंबर माह में जब वह अपनी बहन के साथ बाजार से लौट रही थी, तभी रास्ते में पति आसिफ ने अपने एक साथी के साथ उसका रास्ता रोक लिया। मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं बाइक की डिकी से बोतल निकालकर उस पर तेजाब फेंकने की भी कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। आसिफ साथी संग मौके से भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें