फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छज्जा गिरने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। कसरत करते वक्त छज्जा गिरने से छात्र की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ जगतापुर गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी का पुत्र रजत तिवारी (17) इंटर का छात्र था। मंगलवार शाम रजत पड़ोसी अशोक तिवारी के गेट के ऊपर निकले छज्जे को पकड़कर कसरत कर रहा था, तभी छज्जा भरभरा कर रजत पर गिर पड़ा। हादसा देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे मलबे से निकाला और सीधे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे।
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता वीरेंद्र ने बताया कि रजत कचाटीपुर गांव स्थित एक विद्यालय में पढ़ता था। रजत उनका इकलौता बेटा था। सूचना मिलने पर सिपाही भी मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वालों से घटना की जानकारी कर लौट गए। वहीं थानाध्यक्ष आरपी नरायन त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें