फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बहू को लेकर अस्पताल गए कपड़ा कारोबारी के हमीद नगर स्थित मकान से चोरों ने सात लाख के जेवर और सवा लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर मकान की छत पर लगे जाल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। रविवार सुबह लौटे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला हमीद नगर निवासी जलील अहमद की तिर्वा रोड स्थित कपड़े की बड़ी दुकान है। शनिवार को उनके बेटे की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। इससे परिवार के लोग बहू को इलाज के लिए लेकर फतेहगढ़ चले गए।
इससे कुछ परिवार के लोग हमीद नगर मोहल्ले में स्थित घर में ताला लगाकर तिर्वा रोड स्थित घर पर चले आए। रात को चोरों ने हमीद नगर स्थित घर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद चोर किसी तरह छत पर चढ़ गए और वहां लगे लोहे के जाल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब सात लाख के जेवर और 1.25 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। रविवार सुबह जब जमील अहमद मकान पर पहुंचे तो चोरी देखकर होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें