फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 41 नए मिले संक्रमित

विज्ञापन
फोटो 27- अंदौआ गांव में ग्रामीणों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना की चपेट में आकर लोगों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी परेशान हैं। कोरोना की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई है। रविवार को 41 संक्रमित मिले हैं। अब तक तीसरी लहर में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आकर खड़िनी सौरिख निवासी वीरेश (65) की उपचार के दौरान कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा सदर ब्लाक के सढ़ियापुर गांव में रहने वाले युवक संजू (33) की भी कानपुर के अस्पताल में कोरोना से मौत हुई है। मौत की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य अधिकारियों दोनों शवों का कानपुर में ही अंतिम संस्कार करा दिया। जिले में रविवार को 41 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में तीसरी लहर में अब तक 1121 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मौजूदा समय 350 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना से हुई चार लोगों की मौत की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम राकेश कुुमार मिश्र ने अभियान चलाकर कोरोना जांच में तेजी जाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। इससे लोगों को गंभीरता दिखानी होगी। सभी लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन कराना होगा। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। जरूरी काम होने पर ही घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें