फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके पक्ष ने विवाहिता की हत्या की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। ससुराल से महिला के लापता होने पर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि ससुरालियों ने ही दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना अंतर्गत ग्राम कुरार निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 29 जून 2020 में ककरौया निवासी विजय सिंह से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की जंजरी व भैंस की मांग शुरू कर दी। पिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
बीती चार जनवरी को ससुर ने फोन पर प्रियंका के गायब होने की सूचना दी। ससुराल जाकर पता किया तो वहां कोई भी कुछ नहीं बता सका। पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या कर शव गायब कर करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि महिला के पति ने भी गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें