फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर ताना बेटे ने तमंचा, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम खोजीपुर में विवाद के दौरान पुत्र ने पिता पर तमंचा तान दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा युवक को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम खोजीपुर निवासी सुनील कुमार का पिता रामनिवास के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। विवाद के दौरान सुनील ने पिता पर तमंचा तान दिया। हालांकि इससे पहले कोई बड़ी अनहोनी होती, सूचना पर एसआई जमाल खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख युवक भाग निकला। पुलिस ने गांव में घेर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें