फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पीटकर 20 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक और परिचालक की पिटाई कर 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित 112 नंबर डायल करते रहे, लेकिन फोन नहीं लगा। पीड़ित चालक ने चौकी पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात रूरा थाना के अबियापुर निवासी रिंकू ट्रक चालक है। गुरुवार सुबह लखनऊ से ट्रक में सामान लादकर फरीदाबाद जा रहा था। जीटी रोड पर मोचीपुर क्रॉसिंग के पास ट्रक खड़ा कर दिया था। सुबह करीब छह बजे बाइक सवार दो बदमाश ट्रक के केबिन के अंदर घुस गए। रिंकू और परिचालक की पिटाई कर दी। तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए रिंकू से 20 हजार रुपये लूट लिए। चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बदमाशों केे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें