फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी पुत्तीलाल ने बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब घर के बाहर काम कर रहे थे। गांव के ही कुछ लोग आए, उसे गालियां देने लगे। गाली देने से मना किया तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए अनिल कुमार (36), रामदेवी (60), गीता देवी (30), शिव कुमार (35) घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें