फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती युवक के पिता को लगा सदमा, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो रामविलास - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। घायल बेटे के उपचार के लिए रुपयों का इंतजाम न होने से पिता की सदमे में मौत हो गई। इकलौता बेटा अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा।
विज्ञापन

कस्बा के तालग्राम मोहल्ला कटरा निवासी रामविलास सक्सेना (58) मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। 11 जनवरी को मछैया गांव के बाद उसके पुत्र विकास को हादसे में गंभीर चोटें लगी थीं। वह बाइक से दोस्त के साथ जा रहा था। कानपुर के अस्पताल में विकास का उपचार चल रहा है। रविवार को राम विलास कानपुर से घर रुपयों का इंतजाम करने आया था। पत्नी के जेवर, गहने भी बेच दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी रुपये कम पड़ रहे थे। इसी चिंता के चलते सोमवार रात राम विलास की सदमे से मौत हो गई। पत्नी गुड्डीदेवी ने बताया कि शाम को ठंड से कांपते हुए घर आए थे। पैसे का इंतजाम न होने की बात बताई और चिंतित थे। पति की मौत और बेटे की हालत नाजुक से परिवार के लोग बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें