तिर्वा। रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के परसपुर जसपुरापुर सरैया गांव निवासी सुनील कुमार ने पड़ोसी उदय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि भाई शिवशंकर सोमवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर बैठा था। रंजिश के चलते पड़ोसी उदय गाली देने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला कर भाई शिव शंकर को घायल कर दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)