फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 25 लाख न मिलने पर गर्भपात का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज में 25 लाख रुपये न मिलने पर पति और ससुराल के लोगों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। पीड़िता ने गर्भपात के प्रयास और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी उस्मान सिद्दीकी ने बेटी रूबी सिद्दीकी का विवाह काजी टोला कन्नौज निवासी मोहम्मद अहमद के साथ किया था। विवाहिता का आरोप है कि पति और उसके परिवार के लोग दहेज में 25 लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति मोहम्मद अहमद, वकील अहमद, नसरीन बेगम, कादिर खां, बारिश खां, अमन खां, नीलू बेगम, आशफा बेगम, शिफा बेगम, तौकीर खां, शमसे आजम और शकील खान उसका उत्पीड़न करने लगे। कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने जबरिया उसे दवा खिलाकर गर्भपात का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें