फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही सलाखों के पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इटावा में तैनाती के दौरान विवाहित सिपाही ने थाना तालग्राम के एक विद्यालय की शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। लाखों रुपये भी ठग लिए। पीड़िता ने सिपाही उसके भाई और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से सिपाही निलंबित चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर कोतवाली देहात अलीपुर झिझौरी निवासी जसवंत सिंह पुलिस विभाग में सिपाही है। उसके खिलाफ तालग्राम क्षेत्र के एक गांव की शिक्षिका ने एफआईआर दर्ज कराई थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि शादीशुदा जसवंत ने उसको शादी का झांसा दिया और घर आने-जाने लगा। इसी दौरान वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उससे और उसके पिता ने लाखों रुपये शादी के नाम पर ठग लिए। उसकी पत्नी और भाई ने भी यह बात छिपाई और आरोपी का साथ दिया।
थाना पुलिस सिपाही की गिरफ्तारी को सक्रिय हो गई थी। थाना प्रभारी कमल भाटी ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी सिपाही अपने को निर्दोष बता रहा है और बताया कि एक साजिश के तहत उसे फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें