तिर्वा। कस्बा के अशोक नगर मोहल्ले में एक पक्ष ने पिता-पुत्र को मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अशोक नगर निवासी राम खिलावन ने बताया कि 30 दिसंबर को वह अपने घर पर थे। उसी दौरान कानपुर देहात जिले के रूरा थाना क्षेत्र में नरसूजा गांव निवासी बसंत लाल, बबलू और नीलम आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। बीच बचाव करने आए बेटे सतीश को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।