फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के विरोध पर धारदार हथियारों से हमला, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य का विरोध करने पर कब्जेदारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक पक्ष से छह लोग घायल हो गए। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव कुसुमखोर निवासी किसान इरशान ने रविवार को सहमुद्दीन, तसरीफुल हसन, अनीस, हसीन, सीबू, नफीस निवासी कुम्हारनपुर्वा और खलील निवासी कुसुमखोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 29 दिसंबर को आरोपियों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर ये लोग धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए और हमला कर दिए। हमले में इरशाद, ससुर अली हसन, सिराजा, अब्दुल सलाम और जीशान, बेटी गजाला घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें