फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मी ने युवक को पीटा, रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए युवक को पंचायत कर्मी ने पीट दिया। युवक को बचाने पहुंचे उसके साथी से भी मारपीट की गई। पीड़ित युवक ने नगर पंचायत कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। रिश्वत न देने पर पिटाई की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बे के संजयनगर निवासी प्रवीण चतुर्वेदी ने रविवार को थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 31 दिसंबर को वह नगर पंचायत कार्यालय दोस्त राम प्रशाद दिवाकर के साथ पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गया था। यहां तैनात कर्मचारी ने पांच सौ रुपये की रिश्वत देने के बाद ही प्रमाण पत्र बनाने की बात कही। विरोध करने पर कर्मचारी ने उसे पीट दिया। बचाने पहुंचे दोस्त राम प्रसाद दिवाकर से भी मारपीट की। अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें