फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के सराय कायम गांव में दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

तालग्राम के मझपुर्वा गांव निवासी किसान समर पाल ने बेटी रूप कुमारी की शादी 2018 में सराय कायम निवासी युवक से की थी। रूप कुमार ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर, सास, देवर मारपीट कर दहेज की मांग करने लगे। पति उसे छोड़ कर मैनपुरी में रहने लगे। 31 दिसंबर को ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें